Monday, May 23, 2022
HomeBRABUBihar University Today News : नवंबर में भरे जाएंगे स्नातक पार्ट 1...

Bihar University Today News : नवंबर में भरे जाएंगे स्नातक पार्ट 1 और पार्ट 2 के परीक्षा फॉर्म,

Bihar University Today News : Bihar University Part 1 & Part 2 Form Date | नवंबर में भरे जाएंगे स्नातक पार्ट 1 और पार्ट 2 के परीक्षा फॉर्म,

1.Bihar University Today News :

बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन और पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म नवंबर में भरा जाएगा, इसकी जानकारी बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मनोज कुमार ने दी है. परीक्षा नियंत्रक के अनुसार सेशन 2019-22 के पार्ट वन की परीक्षा और सेशन 2018 -21 के पार्ट 2 की परीक्षा दिसंबर में ली जाएगी.

इस साल के पार्ट वन और पार्ट 2 की परीक्षा दिसंबर में लेने के बाद 2021 में जनवरी के महीने में उसकी रिजल्ट प्रकाशित की जाएगी.

परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सेशन 2017-2020 के पार्ट थर्ड की परीक्षा फॉर्म जिस तरह से ऑनलाइन मोड में भरी जा रही है ठीक उसी तरह से सेशन 2019-22 के पार्ट वन की परीक्षा फॉर्म और सेशन 2018 – 21 के पार्ट 2 की परीक्षा फॉर्म भरी जाएगी

2.Bihar University News : Online भरा जाएगा पार्ट वन एवं पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म –

इस साल कोरोना महामारी में बिहार यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फॉर्म के मोड में बहुत बड़ी बदलाव की है. 2020 में यह पहली बार है जब बिहार यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन मोड मे परीक्षा फॉर्म 17 से 20 वालों के पार्ट थ्री का भरा जा रहा है.

पार्ट-3 के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के साथ साथ युनिवर्सिटी ने कई वोकेशनल कोर्सेज के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की मोड ऑनलाइन रखी है और वोकेशनल कोर्सेज के भी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन मोड में ही भरे जा रहे हैं.

शनिवार की बैठक में यह तय हुआ है कि सभी कोर्सेज के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाने के साथ-साथ अब सेशन 2019-22 के पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म और वही सेशन 2018-21 के पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भी ऑनलाइन मोड में ही भरा जाएगा.

जानकारी के अनुसार सेशन 2019-22 के पार्ट वन की परीक्षा फॉर्म और 2018 से 21 के पार्ट-2 की परीक्षा फॉर्म आधे नवंबर के बाद से भरे जाएगी वह भी ऑनलाइन मोड में.

 

3.Bihar University Today News : दिसंबर में होगी पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा-

बिहार यूनिवर्सिटी में 2020 में होने वाली स्नातक के तीनो पार्ट की परीक्षा अभी बची हुई है। अभी से 17 से 20 के पार्ट थ्री की परीक्षा फॉर्म भरी जा रही है। स्नातक की तीनों पार्ट की परीक्षाओं में सबसे पहले पार्ट-3 की परीक्षा ली जाएगी उसके बाद पार्ट वन एवं पार्ट-2 की परीक्षा ली जाएगी।

 बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 15 नवंबर के बाद शुरु होगी जब पार्ट-3 की परीक्षा खत्म हो जाएगी उसके बाद दिसंबर के महीने में स्नातक पार्ट वन एवं स्नातक पार्ट टू की परीक्षा ली जाएगी।

Bihar University Pg Merit List 2020:-

 

 

4.Bihar University Today News : जनवरी में आएगी पार्ट वन एवं पार्ट 2 का रिजल्ट-

बिहार यूनिवर्सिटी में 2020 की स्नातक की तीनों पार्ट की परीक्षा लेने के बाद सबसे पहले सेशन 2017-20 के पार्ट 3 का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। जैसे ही 2017-20 के पार्ट-3 का रिजल्ट प्रकाशित हो जाएगी उसके बाद 2019-22 के पार्ट वन का रिजल्ट और 2018-21 के पार्ट 2 का रिजल्ट जनवरी में प्रकाशित की जाएगी.

जनवरी में सेशन 2019-22 के पार्ट-1 के रिजल्ट एवं सेशन 2018-21 के पार्ट टू के रिजल्ट प्रकाशित किए जाने के ठीक 6 महीने बाद फिर से इसी दोनों सेशन के छात्र को अगले वर्ष की परीक्षा देनी होगी।

जानकारी के अनुसार बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग 2021 की स्नातक की तमाम परीक्षाओं की शुरुआत 2021 में मई के महीने से शुरू कर देगी। बिहार यूनिवर्सिटी में सेशन 2019-22 के पार्ट वन के छात्र और सेशन 2018-21 के पार्ट टू के छात्र को अगले वर्ष की परीक्षा देने के लिए पढ़ने का समय मात्र 6 महीना ही मिल पाएगा।

 

5.Bihar University Today News : 6 महीने देरी से चला है सेशन :-

Corona महामारी एवं Lockdown के कारण बिहार विश्वविद्यालय में 2020 की तीनों पार्ट की स्नातक की परीक्षा में एक भी परीक्षा अब तक के नहीं हो पाई है।पार्ट वन सेशन 2019-22 के पार्ट वन की परीक्षा इसी साल मई के महीने में हो जानी चाहिए थी, वहीं सेशन 2018-21 के पार्ट 2 की परीक्षा भी इसी महीने में हो जानी चाहिए थी।

लेकिन लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण यह परीक्षाएं अभी तक के नहीं हो पाई है।दोनों परीक्षाओं के लिए छात्र सोशल मीडिया पर BRABU के अधिकारियों से कई सवाल जवाब कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

3 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments